नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. ये अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक के लिए जारी की गई है. बीसीसीआई की इस लिस्ट में 28 खिलाड़ियों को जगह मिली है. हर बार की तरह इस बार भी बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा है. इसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C हैं. चारों ग्रेड की राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ग्रेड A+ में तीन खिलाड़ी हैं. टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज को इसमें शामिल किया गया. इन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलेंगे. ग्रेड A में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें 5 करोड़ रुपउ मिलेंगे. ग्रेड B में 5 खिलाड़ी है. इन्हें 3 करोड़ रुपए मिलेंगे. वहीं, ग्रेड C में 10 खिलाड़ी हैं. इन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलेंगे.
http://Bajaj CT110X भारत में लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी
ग्रेड ए+ (7 करोड़)
विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह.
ग्रेड ए (5 करोड़)
अश्विन, जडेजा, पुजारा, रहाणे, धवन, राहुल, शमी, इशांत, पंत, हार्दिक.
ग्रेड बी (3 करोड़)
साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल.
ग्रेड सी (1 करोड़)
कुलदीप यादव, नवदीप, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस, वॉशिंगटन सुंदर, चहल, मोहम्मद सिराज.
http://टीकाकरण कार्य में अनुपस्थित सहायक शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित
ALERT🚨: BCCI announces annual player retainership 2020-21 – #TeamIndia (Senior Men) for the period from October 2020 to September 2021.
Payment structure:
Grade A+ : INR 7 Cr
Grade A : INR 5 Cr
Grade B : INR 3 Cr
Grade C : INR 1 Crhttps://t.co/WgtmO7pIOv pic.twitter.com/ycnPcXPYJu— BCCI (@BCCI) April 15, 2021











