पिथौरा. नगर से मात्र चार किलोमीटर दूर ग्राम टेका पहाड़ी के पास फोरलेन पार कर रहे तेंदुए के जोड़े में से नर तेंदुआ अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर मारा गया. बहरहाल, वन विभाग को सूचना मिलते ही स्वयं वन एसडीओ घटनास्थल पहुंचे और बुधवार सुबह मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम के बाद काष्ठागार में ही जला दिया गया. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में नगर के समीप टेका ग्राम के पास से निकले फोरलेन के दोनों ओर पहाड़ी होने के कारण अक्सर यहाँ से वन्य प्राणियों को सड़क पार कर ही एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी की ओर जाना पड़ता है.
http://आईपीएल मैच पर लग रहा लाखों का सट्टा, कई घर हो रहे तबाह
मंगलवार रात करीब 8 बजे देवपुर वन क्षेत्र से कौड़िया की पहाड़ी की ओर जाने के लिए तेंदुए का एक नर-मादा जोड़ा सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे नर तेंदुए का जबड़ा टूट गया और पेट की आँत बाहर निकल आई. घटना की सूचना के बाद वन एसडीओ यूआर बसंत एवं रेंजर एसआर निराला दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. वन अधिकारियों ने मृत तेंदुए का रात में ही पंचनामा के बाद काष्ठगार ले गए. बुधवार सुबह पशु चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. डीएन पटेल, डॉ डीके अग्रवाल एवं डॉ एसपी चौधरी ने पोस्टमार्टम किया. बाद वन विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष तेंदुए को जलाया गया. तेंदुए की उम्र 4 साल बताई गई है.
http://RR को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर IPL 2021 से बाहर
पूर्व में भी होती रही है दुर्घटनाएं
ज्ञात हो कि टेका ग्राम के समीप का उक्त घटनास्थल दो पहाड़ियों एवं जंगलों के बीच से जाता है. लिहाजा अक्सर हिंसक एवं अन्य वन्य प्राणियों को एक जंगल पहाड़ी से दूसरी जंगल पहाड़ी में जाने के लिए उक्त सड़क को पार करना ही पड़ता है. इस मार्ग पर इसके पूर्व भी एक तेंदुए और एक भालू भी ट्रक के पहियों से दबकर मारे जा चुके हैं. तेंदुआ, भालू जंगली सुअर आदि अक्सर इस मार्ग दिखाई दे जाते हैं. वहीं अब लगातार हाथियों को भी इसी स्थान पर एनएच53 पार करते देखा जाता है. जानकारों के अनुसार वन्य प्राणी अक्सर गर्मी के दिनों में जब जंगल में पानी के स्त्रोत सूख जाते हैं और पेड़ पौधे भी सूख जाते हैं तब भोजन-पानी की तलाश में एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर पलायन करते हैं. इसमें कभी-कभी इन्हें हादसों का शिकार भी होना पड़ता है.
मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीरें, ग्लैमरस अंदाज से फैन्स के छूटे पसीने https://t.co/GjBCuDlGj4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 12, 2021







