पिथौरा. कोरोना के बीच आईपीएल मैच को नगर के कुछ युवाओं ने अवसर के रूप में लिया है. ज्ञात हो कि नगर में प्रतिदिन आईपीएल मैच में प्रति गेंद, ओवर, विकेट एवं हार जीत के नाम से सट्टा लगाया जा रहा है. जिससे अनेक घर बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गए हैं. जानकारी के अनुसार नगर में आईपीएल सट्टा ‘आपदा में अवसर’ की तरह जोर-शोर से जारी है. नगर के कुछ युवा घर बैठे प्रति बॉल, प्रति ओवर एवं विकेट के पीछे लाखों के वारे-न्यारे कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार प्रत्येक गेंद सटोरियों द्वारा दर तय की जाती है.
http://RR को बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर IPL 2021 से बाहर
टीम की हार-जीत पर भी टीम के अनुसार रेट तय किए जाते हैं. ये सभी दांव मात्र मोबाइल के द्वारा ही लगाए जा रहे हैं. एक सटोरिए ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि बुधवार को आरसीबी एवं हैदराबाद के बीच मैच होने वाला है. इसमें बैंगलोर प्रथम बैटिंग का प्रोजेक्टेड स्कोर भी 165 से 170 के बीच बताया गया है. जबकि हैदराबाद का प्रोजेक्टेड स्कोर 166 से 168 बताया गया है. इसमें बैंगलोर पसंद करने वाले को 10 हजार का दांव लगाने पर मूल के अलावा 8800 मिलेगा. इसी तरह एक सेशन का दांव लगाया जाता है.
http://IPL 2021 : MI की सीजन में पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में KKR को 10 रन से हराया
सेशन 6 ओवर का होता है. इसमें दांव रनों पर लगाया जाता है. जिनमें जितना लगाया जाते हैं उसका दोगुना वापस मिलता है. इसी तरह मैच के बीच अन्य और भी तरीको सें सट्टा खिलाया जाता है. जिससे नगर के युवा वर्ग काफी संख्या में संलग्न हैं. सट्टा के इस बेलगाम व्यापार से खाईवाल सटोरियों ने सैकड़ों घर तबाह कर स्वयं अब करोड़पति बनने की राह पर हैं. सबसे चिंताजनक बात यह है कि अब इस खेल में नए युवा लगे हैं. इसके पूर्व लॉकडाउन के समय भी इसी तरह सट्टा को अवसर मान कर खिलवाने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई की गई थी पर इस बार यह कार्य बेख़ौफ़ जारी है.
कोरोना की सभी जांच दरों में कमी, आरटीपीसीआर 550 रुपए में होगा https://t.co/2fiQHSBAdF
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 13, 2021







