नई दिल्ली. सोमवार को वैक्सीन मामले की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने रूस की Sputnik-V को मंजूरी दे दी है. बता दें कि कोविशील्ड और कोवाक्सिन के बाद भारत द्वारा अनुमोदित यह तीसरा टीका है. बता दें कि भारत में स्पुतनिक वी हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लैब्स के साथ मिलकर ट्रायल किया है और उसी के साथ प्रोडक्शन चल रहा है. ऐसे में वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद भारत में वैक्सीन की कमी को लेकर शिकायत कम हो सकती है. स्पुतनिक वी के द्वारा भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी गई थी.
http://राज्य शासन ने जारी की निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए संशोधित दरें
ऐसे में सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की ओर से सोमवार को इस वैक्सीन की मंजूरी पर चर्चा हुई. ऐसे में अब भारत में वैक्सीन की कुल संख्या तीन हो गई है. कोरोना के खिलाफ स्पुतनिक वी की सफलता का प्रतिशत 91.6 फीसदी रहा है, जो कंपनी ने अपने ट्रायल के आंकड़ों को जारी करते हुए दावा किया था. रूस का RDIF हर साल भारत में 10 करोड़ से अधिक स्पुतनिक वी की डोज़ बनाने के लिए करार कर चुका है.
http://मवेशी ने पहुंचाया खेत को नुकसान तो मालिक की कर दी हत्या









