नई दिल्ली. देशभर में तेजी से फूटते कोरोना बम के बीच शुक्रवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के 35 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. संक्रमित हुए सभी डॉक्टर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे. इससे पहले कल दिल्ली के ही सर गंगाराम अस्पताल के 37 डॉक्टरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इन डॉक्टरों में से अधिकतर में कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं. कुल 32 डॉक्टर क्वारंटाइन में हैं और पांच डॉक्टरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
http://15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा को मिलने के लिए बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अस्पताल और स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति का जायज़ा लेंगे. कोरोना की चपेट में अब दिल्ली में डॉक्टर भी आ रहे हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है. बता दें कि दिल्ली में कोरोना के आंकड़े फिर से दहलाने लगे हैं. पांच दिनों के आंकड़े सबूत हैं कि दिल्ली भी मुंबई की राह पर निकल पड़ी है. दिल्ली में 4 अप्रैल को 4033, 5 अप्रैल को 3548, 6 अप्रैल को 5100, 7 अप्रैल को 5506 और 8 अप्रैल को 7437 नए मामले सामने आए हैं.
http://किशनपुर पहुंचा था 6 हाथियों का दल, पानी पीकर देवपुर की ओर बढ़े









