पिथौरा. क्षेत्र में कोरोना की दहशत के बीच किशनपुर क्षेत्र में गुरूवार को पुनः 6 हाथियों का एक दल पहुंच गया. रात में हाथी गाँव के आसपास रबी फसल लगे खेतों से गुजरे जिससे इन खेतों की कुछ फसल खराब भी होने की खबर है. रेंजर एसआर निराला के अनुसार 5 वयस्क एवं एक छोटा हाथी अभी पिथौरा देवपुर रेंज के सीमावर्ती जंगल में मौजूद है. जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम एक बच्चा सहित कुल 5 हाथियों को किशनपुर बांध में पानी पीते ग्रामीणों ने देखा. बाद ये सभी हाथी नगर के समीप ग्राम भिथीडीह की ओर बढ़ गए. वहां लगी हरी-भरी रबी फसल को रौंदते हाथी आगे रामपुर नर्सरी की ओर बढ़ गए.
http://सम्पत अग्रवाल के शीघ्र ही भाजपा में वापसी की चर्चा, सियासी पारा गर्म
स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर निराला ने बताया कि हाथी संख्या में 6 थे. वे स्वयं ही पानी पीकर देबपुर परिक्षेत्र के जंगल की ओर बढ़ गए है. क्षेत्र के वन अधिकारी हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर रखे हुए हैं. सरपंच कमलेश बारीक ने बताया कि विगत वर्ष तीन हाथी आए थे जिसमें एक की मौत विद्युत करंट से हो गई थी. इस बार हाथी गांव के समीप ही बांध से पानी पीकर आगे बढ़ गए हैं. लोगों को समझाइश दी गई है कि कोरोना एवं हाथियों की आमद के कारण कोई भी ग्रामीण आवश्यक कार्य के बगैर घर से बाहर ना निकलें.
http://बेमेतरा जिले में 10 से 19 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन







