আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सम्पत अग्रवाल के शीघ्र ही भाजपा में वापसी की चर्चा, सियासी पारा गर्म

Published on: April 9, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. बसना विधानसभा के चर्चित नेता सम्पत अग्रवाल के शीघ्र ही भाजपा में वापसी की चर्चा ने पूरे विधानसभा की राजनीति गर्म कर दी है. ज्ञात हो कि विगत विधानसभा चुनाव में बसना विधानसभा से भाजपा के बागी प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर के बावजूद 50 हजार से अधिक वोट हासिल कर राजनीतिक हलकों में हड़कम्प मचा दिया था. यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे. बगावत कर चुनाव लड़ने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता के भाजपा प्रवेश की सुगबुगाहट के चलते विधानसभा के अनेक वरिष्ठजनों की नींद हराम हो गई है. बताया जाता है कि भाजपा की टिकट न मिलने से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले प्रायः सभी नेताओं की वापसी पार्टी में हो चुकी है.

http://बेमेतरा जिले में 10 से 19 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

इनमें पूर्व विधायक द्वय डॉ विमल चोपड़ा एवं परेश बागबाहरा के नाम प्रमुख हैं. इसी तर्ज पर बसना विधानसभा के चर्चित एवं चुनाव परिणाम प्रभावित करने वाले वरिष्ठ नेता सम्पत अग्रवाल की भाजपा में वापसी की चर्चा से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. ज्ञात हो कि संपत अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी बनकर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं. विधानसभा के बाद हुए नगरीय निकाय में भी संपत अग्रवाल द्वारा 15 प्रत्याशी मैदान में उतारकर 8 सीटों पर जीत हासिल कर नगर पंचायत में अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित कराकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने थे.

http://अभी नाइट कर्फ्यू ही काफी, संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं : पीएम मोदी

वहीं जनपद पंचायत बसना चुनाव में भी 23 में से अपने 11 प्रत्याशी जिताकर लाने में सफल हो चुके हैं. उनके क्षेत्र में लगातार विभिन्न गतिविधियों सक्रियता ने भाजपा संगठन को आकर्षित किया है. शायद इसीलिए संपत अग्रवाल व उनके समर्थक सहित कुछ भाजपा के शीर्ष नेता भी चाहते हैं कि श्री अग्रवाल की भाजपा में अन्य बागियों की तरह ही जल्द वापसी हो जाए. सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रवेश को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं. ज्ञात हो कि जिला योजना समिति के चुनाव में भी संपत समर्थक सभी पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now