नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में 22 के शहीद होने के बाद सोशल मीडिया पर कथित पोस्ट लिखने के आरोप में गुवाहाटी पुलिस ने असम की एक लेखिका को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. लेखिका शिखा सरमा गुवाहाटी में रहती हैं और पेशे से लेखिका हैं. उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर शहीदों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. शिखा ने लिखा- कर्तव्य का पालन करते हुए जान गंवाने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद नहीं कहा जा सकता. इस तर्क के आधार पर विद्युत विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की बिजली के संपर्क में आने से यदि मौत हो जाती है तो उसे भी शहीद का दर्जा देना चाहिए. मीडिया को लोगों की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए.
http://VIDEO : अनुष्का ने विराट को किया लिफ्ट, कोहली बोले- ओह तेरी
शिखा की इस पोस्ट को लेकर फेसबुक पर बहस छिड़ गई. लोगों ने स्क्रीनशॉट लेकर लेखिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की. हाईकोर्ट के दो वकीलों ने स्क्रीन शॉट के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. एफआईआर दर्ज होने के बाद दिसपुर पुलिस थाने की पुलिस ने लेखिका को गिरफ्तार कर जेल भेजा. गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शिखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है.
http://रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन, सीमाएं रहेंगी सील









