আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस

Published on: April 5, 2021
---Advertisement---

रायपुर. अपर कलेक्टर एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य रायपुर की प्रभारी अधिकारी श्रीमती पद्मनी भोई ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य की ड्यूटी में अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इन सभी को न्यू सर्किट हाउस स्थित कंट्रोल रूम में अनुपस्थिति के उचित कारण के साथ समक्ष में उपस्थिति होने को कहा है. आदेश की अवेहलना किए जाने पर उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा एक एपेडमिक डिसीसेस एक्ट 1857 के तहत बिना विधिवत सूचना के अनुपस्थित होने के कारण अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

शेख नदीम, राज नारायण द्विवेदी, यशवंत सिन्हा, सुरेंद्र कुमार यदू, दिनेश कुमार गिलहरे, कमलनाथ दीवान, मनबोधी कुर्मी, दिनेश देवांगन, जितेंद्र मिश्रा, सुनील कुमार भारती, अजय कुमार बनसोडे, भानुप्रताप डहरिया, संतोष नेताम, शेखर गजभिए, दीनदयाल साहू, हीरालाल पटेल, हेम कुमार साहू, नरेंद्र ठाकुर, विनोद बरमाल, विनोद कुमार साहू, योगेश शुक्ला, संतोष कुमार साहू, एजाज खान एवं श्रीमती फरजाना बेगम को नोटिस जारी किया गया.

http://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव

होम आइसोलेशन के मरीज प्राप्त कर सकते हैं आवश्यक जानकारी

धमतरी. होम आइसोलेशन के दौरान मरीजों को कोविड संबंधी किसी भी तरह की आवश्यक जानकारी एवं सहायता देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के कुल नौ दूरभाष नंबर उपलब्ध कराए गए हैं. जानकारी के मुताबिक धमतरी शहरी क्षेत्र में नगरपालिक निगम धमतरी के सभी वार्डों के लिए मोबाइल नंबर 97708-33330, 98932-23344, 93992-35200, 90391-46597 और 99933-23312 तथा धमतरी ग्रामीण क्षेत्र के लिए मोबाइल नंबर 83059-57687 पर सम्पर्क किया जा सकता है. इसी तरह कुरूद ब्लॉक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीज मोबाईल नंबर 97528-07368, मगरलोड में 77052-96123 और नगरी ब्लॉक के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 07700-251864 पर सम्पर्क किया जा सकता है.

http://बस, शादियां और बैंक बने कोरोना वायरस के मुख्य वाहक !

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now