नई दिल्ली. भारतीय बाजारों में पिछले सप्ताह आई लगातार तेजी के बाद आज हफ्ते के पहले दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में महज 15 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता यानी 24 कैरेट सोने का नया भाव अब 44,949 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 44,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज घटकर 1,727 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमतों में 216 रुपए प्रति किग्रा की मामूली कमी दर्ज की गई.
http://बस, शादियां और बैंक बने कोरोना वायरस के मुख्य वाहक !
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम घटकर 64,222 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 64,438 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और ये 24.78 डॉलर प्रति औंस पर रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में जारी उठापटक का असर भारतीय सर्राफा बाजारों पर भी नजर आ रहा है. वहीं, कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी के कारण शेयर बाजारों में उठापटक देखने को मिल रही है. न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज में सोना आज निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में भारतीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गई है.
http://कोरोना टीकाकरण कार्य से गैरहाजिर, पंचायत सचिव निलंबित










