আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

योजनाओं में धीमी प्रगति और अनियमितता, तीन सीएमओ निलंबित

Published on: November 7, 2019
---Advertisement---

रायपुर. नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने विभागीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन सख्त तेवर अपनाते हुए योजनाओं की प्रगति और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और कम्पनियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार ने बाजार बैठकी के आसपास पार्किंग सुविधा माफ किया है. इसके बाद भी अलग-अलग स्थानों से शिकायत मिल रही है. उन्होंने बाजार बैठकी के आसपास बिना अनुमति के पार्किंग चार्ज वसूली करने वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में स्थानीय सिविल लाइन्स स्थित नवीन विश्राम भवन में बैठक आयोजित हुई.

http://राज्य सरकार ने बढ़ाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की अनुग्रह राशि

डॉ. डहरिया ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं की धीमी प्रगति तथा कार्य में लापरवाही पाए जाने के कारण गीदम और रामानुजगंज नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और चन्द्रपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने पर जांच होने तक निलंबित करने के निर्देश दिए. उन्होंने शिवरीनारायण नगरपालिका परिषद में अनियमितता की शिकायत पर तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सत्यनारायण गुप्ता को नोटिस जारी करने तथा 15 दिवस के भीतर  जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने अधिकारियों को निर्देशित किए. साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की धीमी प्रगति और कर्मचारियों द्वारा कार्यों में लापरवाही के कारण विभिन्न निकायों के मिशन मैनेजर और समुदायिक संगठकों को एक माह का नोटिस जारी करते हुए जांच करने और सही पाए जाने पर निष्कासित करने के निर्देश दिए.

http://शराबबंदी पर भी कांग्रेस का नाटक : श्रीचंद सुंदरानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now