আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

झारमुड़ा से डोंगरीपाली बारात, दर्जनों संक्रमित, स्वास्थ्य केंद्र से एक डॉक्टर सहित 4 पॉजिटिव

Published on: April 5, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. विकासखण्ड के ग्रामों के साथ अब पिथौरा शहर भी पूरी तरह कोरोना की चपेट में आ गया है. रविवार को शहर के विभिन्न वार्डों से रिकॉर्ड 55 पॉजिटिव पाए गए हैं. अब नगर में कुल 100 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं जिनमें 5 जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं जबकि 95 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन कर किया जा रहा है. नगर में रविवार को कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि कल स्थानीय स्तर पर की जा रही एंटीजन जांच में नगर के 55 पॉजिटिव मरीजों सहित कुल 66 मरीजों की पहचान की गई.

http://अनिल देशमुख ने गृहमंत्री पद से दिया इस्तीफा, 100 करोड़ की वसूली का है आरोप

डॉ अग्रवाल ने बताया कि कल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स एवं एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए. सभी कर्मियों को होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है. वर्तमान में टीकाकरण हेतु हो रही भीड़ को देखते हुए सामाजिक दूरी की विशेष व्यवस्था कर प्रतिदिन सेनेटाइज कराया जा रहा है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कल झारमुड़ा से डोंगरीपाली एक बारात आयी थी. इस बारात के वर एवं वधु दोनों पक्षों के लोगों के एन्टी टेस्ट किया गया जिसमें काफी लोग संक्रमित पाए गए हैं. इनकी पूरी संख्या सोमवार शाम तक जारी की जाएगी. बहरहाल, कोरोना की दूसरी लहर में जन लापरवाही के कारण स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अमला हलाकान है.

http://Samsung Galaxy F12 और Galaxy F02s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now