আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : चंद्रमा और शनि की युति से प्रभावित होंगी सभी राशियां, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 5, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि का योग बन रहा है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. लगभग 12 बजे चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है. इन दोनों की युति बनने सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ असर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 5 अप्रेल सोमवार

चैत्र कृष्ण अष्टमी-नवमी शीतला पूजन

मेष : किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. पुराना रोग परेशानी का कारण बनेगा. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. कर्ज लेना पड़ सकता है. भावना में बहकर कोई निर्णय न लें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा.

वृष : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. कोर्ट व कचहरी के कार्य सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. नए कार्य प्राप्त होंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है.

http://कोरोना को लेकर सरकार सख्त, 1 मरीज मिलने पर 20 घरों का इलाका होगा सील

मिथुन : सुख के साधनों पर व्यय होगा. योजना फलीभूत होगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. नया कार्य प्रारंभ हो सकता है. भाग्य का साथ रहेगा. भरपूर प्रयास करें. व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है. पारिवारिक चिंता बनी रहेगी.

कर्क : राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. पूजा-पाठ में मन लगेगा. सत्संग का लाभ प्राप्त होगा. मानसिक शांति रहेगी. परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. धर्नाजन होगा.

सिंह : विवाद को टालने का प्रयास करें. स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. आय में निश्चितता रहेगी. कारोबार की गति धीमी चलेगी.

कन्या : दांपत्य जीवन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार अच्छा चलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा.

तुला : स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. शत्रु पस्त होंगे. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

http://जनपद पंचायत सदस्या के पति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

वृश्चिक : पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी. नए विचार मन में आएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें. भरपूर प्रयास करें.

धनु : अप्रिय खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. भागदौड़ रहेगी. अपेक्षाकृत कार्य में विलंब होने से खिन्नता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा.

मकर : पहले की गई मेहनत का फल अब प्राप्त होगा. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. कारोबार से संतोष रहेगा.

कुंभ : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. नए संपर्क बनेंगे. उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि करने वाली सूचना प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा. लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी.

मीन : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. समय अनुकूल है. घर-बाहर प्रसन्नता व उत्साह का वातावरण रहेगा. प्रमाद न करें.

http://मशहूर अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now