नई दिल्ली. नवंबर महीने में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. वैश्विक बाजार में कमजोरी के रुख के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 301 रुपए गिरकर 38,870 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी. चांदी बाजार में तकनीकी सुधार के बीच भाव 906 रुपए टूट कर 47,415 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, वैश्विक बाजार में कल रात की गिरावट के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 301 रुपए की नरमी देखी गई. रुपए की विनिमय दर में नरमी से सोने में गिरावट कुछ सीमित हुई. उन्होंने कहा कि विदेशी विनिमय के हाजिर बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 25 पैसे कमजोर चल रहा था.
http://शराबबंदी पर भी कांग्रेस का नाटक : श्रीचंद सुंदरानी
वैश्विक बाजार में सोना 1,486 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित था. चांदी भी 17.54 डॉलर प्रति औंस के पिछले स्तर पर ही थी. मजबूत वैश्विक रुख के साथ सटोरियों के सौदे बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में सोना 94 रुपए बढ़कर 37,975 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. भारतीयों को अब सोना ज्यादा लुभा नहीं पा रहा है. जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान भारत में सोने की डिमांड 32 फीसदी गिरकर 123.9 टन पर आ गई है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक नरमी और स्थानीय स्तर पर ऊंची कीमतों की वजह से भारत की सोने की मांग पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर तिमाही में 32 फीसदी गिरकर 123.9 टन पर आ गई है. वहीं, सोने का आयात भी 2019 की तीसरी तिमाही में 66 प्रतिशत गिरकर 80.5 टन रह गया.
http://राज्य सरकार ने बढ़ाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं की अनुग्रह राशि









