আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : रंगीला उत्साह लेकर आई है रंग पंचमी, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 2, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तथा षष्ठी तिथि है. आज अनुराधा नक्षत्र सुबह 10.17 तक रहेगा. इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले अनुराधा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 2 अप्रेल शुक्रवार

चैत्र कृष्ण पंचमी पष्ठी रंग पंचमी

मेष : कोई पुराना रोग उभर सकता है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. शारीरिक हानि की आशंका है. किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें. स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा. धन प्राप्ति सुगम होगी.

वृष : किसी आशंका से ग्रसित रह सकते हैं. कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के कार्य मनमाफिक चलेंगे. किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. पारिवारिक चिंता रहेगी. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.

http://परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने कलेक्टरों को निर्देश

मिथुन : प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. स्थायी संपत्ति की वृद्धि के योग हैं. किसी भी तरह के कागजात ध्यान से पढ़कर निर्णय लें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में चैन रहेगा. निवेश लाभदायक रहेगा.

कर्क : धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा. किसी लंबी यात्रा की संभावना है. मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे. उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे.

सिंह : शारीरिक कष्ट की आशंका है. किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. भागदौड़ रहेगी. दु:खद समाचार प्राप्ति की आशंका है, धैर्य रखें. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा.

कन्या : किसी भूले-बिसरे शत्रु से हानि की आशंका है. पिछले समय किए गए प्रयासों का लाभ मिलने का प्रारंभ होगा. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.

तुला : किसी दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्ति का साथ हानिप्रद रहेगा. घर में मेहमानों का आगमन होगा. व्यय होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. नए संपर्क बन सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. निवेश शुभ रहेगा. हल्का मजाक बिलकुल न करें.

http://युवती ने चचेरे भाई से रचाई शादी, परिजनों ने किया ‘अंतिम संस्कार’

वृश्चिक : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. यात्रा लाभदायक रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. भाग्य अनुकूल रहेगा.

धनु : कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. आय में निश्चितता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा.

मकर : ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है. धन प्राप्ति सुगम होगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. नए काम मिल सकते हैं. पार्टनरों का सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ रहेगा.

कुंभ : विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे. लाभ होगा.

मीन : किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. पूजा-पाठ में मन लगेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कोर्ट व कचहरी के कार्यों में रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. प्रसन्नता रहेगी. परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा.

http://आग से हज़ारों क्विंटल धान खाक होना राष्ट्रीय सम्पदा की क्षति, प्रदेश सरकार ज़िम्मेदार : कौशिक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now