আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy S20 FE 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy S20 FE 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. गैलेक्सी S20 FE 5G को स्पेशल ऑफर के तहत 47,999 रुपए में आज से यानी 31 मार्च से सैमसंग, अमेजन और तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है. इस फोन की वास्तविक कीमत 55,999 रुपए है लेकिन 8,000 रुपए के इंस्टैंट कैशबैक के साथ इसकी कीमत 47,999 रुपए हो गई है. फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित One UI 2.0 मिलेगा. इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो कि सुपर एमोलेड है. डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है. फोन के 4जी वेरिएंट में Exynos 990 प्रोसेसर है, जबकि अब नए यानी 5जी वेरिएंट को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है.

http://IPL 2021 : ऋषभ पंत होंगे DC के कप्तान, श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट से बाहर

इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी तक रैम के साथ 128 की स्टोरेज दी गई है. कैमरे की बात करें तो इस फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है. कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5G के अलावा 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है. फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसमें AKG का स्पीकर है. फोन को वाटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसमें 4500mAh की बैटरी है जो 25W का फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

http://कोरोना के बढ़ते मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन पर करना चाहिए विचार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now