नई दिल्ली. एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद आरोपी फरार है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली गांव नरेली रसूलपुर में अपनी प्रेमिका के पिता से शनिवार दोपहर करीब दो बजे श्रीपाल शादी की बात करने घर गया था. उसने उनकी बेटी से शादी का प्रस्ताव रखा तो वे नाराज हो गए और उससे अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया. लड़की के परिजनों ने भी आरोपी को खूब समझाया लेकिन वो अपनी जिद्द पर अड़ा रहा. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी जबरन लड़की को अपने साथ बाइक पर ले जाने लगा.
http://नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ रिलीज, डांस करते आए नजर
जब इसका विरोध लड़की के पिता और परिवारवालों ने किया. इस दौरान लड़की के पिता और आरोपी के बीच कहासुनी भी हुई. इसी बीच श्रीपाल ने घर के पास पड़ा एक डंडा उठाकर राम भरोसे के सिर पर वार कर दिया. डंडा लगते ही राम भरोसे सड़क पर गिर गए. कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि रामभरोसे की हत्या श्रीपाल ने की है, श्रीपाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
http://भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा









