আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बेयरस्टो-स्टोक्स की शानदार पारी, इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया

Published on: March 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 336 रन बनाए. इंग्लैंड ने 337 रनों के लक्ष्य को 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को एक बार फिर जॉनी बेयरस्टो (124) और जेसन रॉय (55) ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 16.3 ओवर में 110 रन की साझेदारी की. तेज रन लेने के चक्कर में रॉय रन आउट हुए. जेसन रॉय के आउट होने के बाद उतरे बेन स्टोक्स (99) ने आक्रामक बल्लेबाजी की. एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम आसानी से मैच जीत लेगी.

http://निकिता तोमर हत्याकांड : तौफीक और रेहान को उम्रकैद की सजा

लेकिन स्टोक्स के आउट होने से टीम थोड़ा लड़खड़ा गई. स्टोक्स के बाद बेयरस्टो और कप्तान जोस बटलर (0) चलते बने. टीम ने 2 रन के भीतर तीन विकेट गंवा दिए. लेकिन डेविड मलान (16*) और लियाम लिविंग्सटोन (27*) ने टीम को झटका नहीं लगने दिया और लक्ष्य को 43.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और भुवेश्वर ने एक विकेट लिया. इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 336 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा (108) और ऋषभ पंत ने (77) रन की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने (66) और हार्दिक पंड्या ने तेज-तर्रार (35) रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से टॉम करेन और रीस टॉप्ले ने दो-दो विकेट लिए. लेग स्पिनर आदिल राशिद ने एक विकेट लिया.

http://तुलसी वर्षा, महाआरती के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now