আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : मानसिक स्थिरता के साथ करें कार्य, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: March 26, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी एवं त्रयोदशी तिथि है. सूर्योदय मघा नक्षत्र में हुआ है, जो दिन भर रहेगा. मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ चुका है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 26 मार्च शुक्रवार

फाल्गुन शुक्ल द्वादशी/त्रयोदशी

मेष : आदतों के कारण अपनों से दूरियां बढ़ सकती हैं. समय रहते अपने सामान्य स्वभाव और व्यवहार को बदलें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. नए संपर्क स्थापित होंगे.

वृषभ : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे. कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे. भाग्योदय संभव है. जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें. निश्चित सफल होंगे.

http://कानपुर और वाराणसी में लागू हुई पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

मिथुन : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी. कान संबंधित पीड़ा हो सकती है. अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है. नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं.

कर्क : आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है. जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आपका विरोध करेंगे. रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. सुख सुविधा पर खर्च संभव है. मानसिक अस्थिरता रहेगी.

सिंह : वैचारिक मतभेद दूर होंगे. किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा. कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे. रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है. मांगलिक खर्च संभव है.

कन्या : बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करें. आपकी उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है. राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे.

तुला : वर्चस्व में वृद्धि होगी. किसी बात को लेकर दुविधा है, आप तनाव महसूस कर रहे हैं. धैय रखें. उधार दिया पैसा आने में संदेह है. मित्र कार्यो में सहायक होंगे. यात्रा सुखद होगी.

http://डिप्टी रेंजर्स को रेंजर का प्रभार सौंपने के पीछे प्रदेश सरकार की बदनीयती झलक रही : गागड़ा

वृश्चिक : सहकर्मी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे. कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा. बहन से झगड़ा हो सकता है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी.

धनु : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा. धनार्जन के नए श्रोत स्थापित होंगे. माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी. दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी.

मकर : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करें. बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबरायें नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. जीवन-साथी का साथ मिलेगा.

कुंभ : नई योजना में पूंजी निवेश सोच समझकर करें. पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे. शत्रु परास्त होंगे. नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं. कारोबार विस्तार के योग हैं.

मीन : नया काम शुरू करने से पहले बड़ों से मार्गदर्शन लें. पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें. किसी की बातों में न आएं. खुद को परिपक्व करें. अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

http://क्या प्रदेश सरकार ने रेत माफियाओं की मौज के लिए इस बार समोदा बैराज को सूखा रखा है?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now