আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Published on: March 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पुणे में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 66 रनों से हरा दिया. इसी के साथ सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है.98 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन मैन ऑफ द मैच चुने गए. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 317 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 251 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने 66 बॉल पर 94 रन की पारी खेली. ओपनर जेसन रॉय ने 35 बॉल पर 46 रन बनाए. इनके अलावा मोइन अली ने 30 और ओएन मोर्गन ने 22 रन बनाए.

http://ऋण पुस्तिका और नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने का आरोप, पटवारी निलंबित

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4, शार्दुल ठाकुर ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और क्रुणाल पंड्या ने 1 विकेट लिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए. धवन ने 106 बॉल पर 98 और कोहली ने 60 बॉल पर 56 रन की पारी खेली. क्रुणाल पंड्या ने 31 बॉल पर नाबाद 58 और लोकेश राहुल ने 43 बॉल पर नाबाद 62 रन बनाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 57 बॉल पर 112 रन की पार्टनरशिप की. इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 3 और मार्क वुड ने 2 विकेट लिए.

http://नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाया, 3 जवान शहीद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now