नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. देश में एक अप्रैल से वैक्सीनेशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है. अब 45 साल से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लग सकेगी. उन्हें सिर्फ कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. बाद वे सरकारी या प्राइवेट सेंटर पर जाकर टीका लगवा सकेंगे. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि लोगों को सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आसानी से सरकारी-प्राइवेट सेंटर्स पर वैक्सीन मिल पाएगी.
http://मुख्यमंत्री पेंशन योजना अब छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल
बता दें कि अभी तक देश में स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स के साथ 60 साल से अधिक उम्र वाले, 45 साल से अधिक उम्र वाले (गंभीर बीमारी से पीड़ित) लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी. उन्होने जानकारी दी कि देश में अब तक 4.85 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि करीब 80 लाख लोगों को कोरोना की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है. बीते दिन ही देश में कुल 32 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गईं. उन्होंने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में देश में टीका लगाने का काम काफी तेजी से चल रहा है.
http://‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं कंगना रनौत









