আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भीषण सड़क हादसा : ऑटो और बस में भिड़ंत, 13 की मौत

Published on: March 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह बस और ऑटो में भीषण भिड़ंत हो गई, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 12 महिलाएं हैं और एक ऑटो चालक शामिल है. मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजा देने की घोषणा की है. जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र इलाके में बस और ऑटो के बीच भारी टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं आंगनबाड़ी के लिए खाना बनाने का काम करती थी. यह सभी अपना काम खत्म करके दो ऑटो रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में बैठ गईं. ऑटो रिक्शा जैसे ही आगे बढ़ा तो वो आगे एक बस से टकरा गया.

http://लकड़ियां काटकर मुर्गी फार्म का निर्माण, ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि ग्वालियर में बस और ऑटो में टक्कर से हुए भीषण हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय काल कवलित होने से बहुत दुःख पहुंचा है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति. मैं और प्रदेश की जनता दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ है. वे स्वयं को अकेला ना समझें. प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दी जाएगी.

http://स्कूलों में कार्यरत स्टॉफ को नियमित रूप से आना होगा स्कूल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now