আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लकड़ियां काटकर मुर्गी फार्म का निर्माण, ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव

Published on: March 22, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. नवाडीह के सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को तहसीलदार का घेराव कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कसीबाहरा के बड़े झाड़ के जंगल में इमारती लकड़ियों को काटकर मुर्गी फार्म का निर्माण किया गया है. तत्संबंध में उन्होने तहसीलदार से अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी लेकिन तहसील कार्यालय बागबाहरा द्वारा उक्त अवैध निर्माण को जायज ठहराते हुए राजनीतिक दबाव में अवैध कब्जाधारी के पक्ष में फैसला सुना दिया. ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की शिकायत जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष से करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की. ग्रामीणों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन देते हुए तहसीलदार का घेराव करने की रणनीति बनाकर सोमवार को नवाडीह के ग्रामीणों के साथ जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष भेखलाल साहू, वरिष्ठ नेता मदन देवांगन,

http://शिव-पार्वती विवाह देखने उमड़ पड़ा हुजूम, 26 को तुलसी वर्षा

सरपंच संघ के अध्यक्ष एवनलाल साहू, सांसद प्रतिनिधि हितेश चंद्राकर, सरपंच द्वय हेमंत सिन्हा, प्रेम सिन्हा, राजू ठाकुर, रमन वर्मा, सुन्दर साहू, रोहित ध्रुव, झनकूराम यादव ने रैली निकालकर नायब तहसीलदार का घेराव कर दिया. ग्रामीणों के साथ मिलकर स्थल जाँच कर अवैध कब्जे को तोड़ने हेतु ज्ञापन सौंपा गया. तहसीलदार ने मंगलवार को स्टाफ के साथ स्वयं उपस्थित होकर स्थल जांच करने आश्वस्त किया. साथ ही इमारती लकड़ी को भी काटा गया है इसलिए वन विभाग के कर्मचारी भी साथ में उपस्थित रहेंगे. आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार के आश्वासन के बाद शांत हुए. जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने जिलाधीश से आग्रह करते हुए कहा है कि वे बागबाहरा के राजस्व अमला को निर्देशित करें कि वे अतिक्रमण जैसे मामले एवं किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए समयावधि में निराकरण करें ताकि किसानों को राहत मिल सके.

http://सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now