আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिव-पार्वती विवाह देखने उमड़ पड़ा हुजूम, 26 को तुलसी वर्षा

Published on: March 22, 2021
---Advertisement---

सरायपाली. नगर के अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार 19 मार्च से प्रारंभ संगीतमय श्रीमद्भागवत आयोजन में कथा वाचक प्रियंका त्रिपाठी द्वारा रोजना भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है. संगीतमय भजनों के साथ श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर नगर सहित अंचल के लोग भावविभोर हो रहे हैं. ओड़िशा से भी लोग इस ज्ञान यज्ञ में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं. रविवार को कथा के दूसरे दिन शिव-पार्वती विवाह के दौरान दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रोजाना कथा वाचन दोपहर 3 से 6 बजे के बीच किया जा रहा है.

http://सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

मां संतोषी मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ में समिति के सदस्य रोजाना सेवा दे रहे हैं. समिति के सदस्य मनोज जैन, सनोज अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, बीरेश गुप्ता, नवल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल आदि ने बताया कि नगर में भागवत ज्ञान के जरिए लोगों में भक्ति का संचार हो रहा है. श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म, श्रीकृष्ण बाल लीला का आनंद लेकर श्रद्धालुओं में प्रभु की भक्ति का संचार बढ़ा है. 26 मार्च को तुलसी वर्षा, महाआरती, महाभंडारा उपरांत कथा का समापन होगा.

http://अब एक नहीं, 2 महीने में लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now