रायपुर. शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंडिया लीजेंड्स ने खिताब अपने नाम कर लिया. इंडिया लीजेंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 181 रन बनाए. यूसुफ पठान ने 62, युवराज सिंह ने 60 और सचिन तेंदुलकर ने 30 रनों की पारी खेली. वीरेंद्र सहवाग ने 10 रन बनाए. इरफान पठान ने नाबाद 8 और एस बद्रीनाथ ने 7 रनों की पारी खेली.
http://सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा होली मिलन समारोह, दिशा-निर्देश जारी
श्रीलंका की तरफ से सनथ जयसूर्या, रंगना हेराथ, फरवीज महरूफ और वीररत्ने ने एक-एक विकेट हासिल किए. जवाब में श्रीलंका लीजेंड्स 7 विकेट के नुकसान पर 167 रनों तक ही पहुंच सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका लीजेंड्स की तरफ से सनथ जयसूर्या ने 35 गेंद पर 43 रन बनाए. चिंथका ने 40 रन और वीररत्ने ने 38 रनों की तेज पारी खेली. लेकिन इसके बावजूद ये पारियां श्रीलंका लीजेंड्स को जीत नहीं दिला सकी. इंडिया लीजेंड्स की तरफ से यूसुफ और इरफान पठान ने 2-2 विकेट लिए. जबकि मनप्रीत गोनी और मुनाफ पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.
http://अंधविश्वास : संतान पाने के लिए महिला ने चढ़ाई मासूम की बलि











