नई दिल्ली. दत्तात्रेय होसबोले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह बन गए हैं. वे भैयाजी जोशी की जगह लेंगे. जोशी इस पद पर पिछले करीब 12 साल से थे. दत्तात्रेय को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक नया सरकार्यवाह बनाया गया. बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी. चुनाव को लेकर संघ के इतिहास में आज तक कभी भी वोटिंग की नौबत नहीं आई है. हर बार सरकार्यवाह का चुनाव निर्विरोध ही हुआ है. इस बार भी ऐसा ही हुआ.
http://The Big Bull का ट्रेलर रिलीज, अभिषेक का दिखा दमदार अंदाज
ऊं की ध्वनि के साथ दत्तात्रेय होसबले के नाम पर संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने मुहर लगा दी. बता दें कि दत्तात्रेय होसबले कर्नाटक के शिमोगा के रहने वाले हैं. वे 1973 में आरएसएस के संपर्क में आए. बेंगलोर यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंग्लिश में MA किया. दत्तात्रेय होसबले ABVP कर्नाटक के प्रदेश संगठन मंत्री रहे. इसके बाद ABVP के राष्ट्रीय मंत्री और सह संगठन मंत्री रहे. करीब 2 दशकों तक ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे. इसके बाद करीब 2002-03 में संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख बनाए गए. 2009 से सह सरकार्यवाह थे.
http://हमर पुलिस हमर संग के तहत ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को किया जागरूक









