আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hero Destini 125 और Maestro 110 का 100 मिलियन एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दो स्कूटर Destini 125 और Maestro 110 का नया 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है. इनके अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 160R, स्प्लेंडर प्लस और पैशन प्रो मोटरसाइकिल का भी 100 मिलियन एडिशन लॉन्च किया है. हीरो Maestro Edge 110 के 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन की कीमत 65,250 रुपए जबिक Destini 125 के 100 मिलियन लिमिटेड एडिशन की कीमत 72,250 रुपए एक्स शोरूम दिल्ली रखी गई है.

http://सीएम भूपेश इस दिन किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त का करेंगे भुगतान

गौरतलब है कि कंपनी ने इन सभी लिमिटेड एडिशन दोपहिया वाहनों को सिर्फ एक ही वेरिएंट और रेड और वाइट डुअल टोन कलर स्कीम में उपलब्ध कराया है. हीरो मोटोकॉर्प ने 100 मिलियन एडिशन बैजे को स्कूटर के एपरॉन के फ्रंट में लगाया है. वहीं पीछे भी यही ब्रांडिंग की गई है. हीरो Maestro Edge 110 स्पेशल एडिशन स्कूटर में वही इंजन मिलता है जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में दिया गया है. यानी इसमें 110.9cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8 hp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि Destini 125 में 125cc का इंजन मिलता है. यह इंजन 8.7 bhp का पावर और 10.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

http://इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now