नई दिल्ली. काफी दिनों से मीडिया में चर्चा थी कि सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है, लेकिन कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है, उन्होंने संसद में बताया कि PM-KISAN स्कीम की राशि नहीं बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. लोक सभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक लिखित जवाब में बताया कि PM-KISAN की रकम बढ़ाने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा कि अभी किसानों को 6000 रुपए सालाना किसानों को दिए जा रहे हैं.
http://पारस-माहिरा का नया गाना ‘रंग लगेया’ रिलीज, हुआ वायरल
रकम का भुगतान असम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर आधार बेस्ड डाटा पर लाभार्थियों को दिया जा रहा है. इन राज्यों को 31 मार्च 2021 तक इससे छूट मिली हुई है. उन्होंने बताया कि PM-KISAN स्कीम के तहत रकम का आवंटन और मंजूरी राज्यवार तरीके से नहीं की जाती है. राजस्थान में करीब 70,82,035 किसान परिवारों को इसका फायदा पहुंचाया गया. राज्य में इस स्कीम के तहत 7,632.695 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. राजस्थान के गंगानगर जिले में इस स्कीम के तहत 1,45,799 लाभार्थियों को फायदा पहुंचा है, जबकि राज्य के दौसा जिले 1,71,661 लाभार्थी हैं.
http://भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज में की 2-2 की बराबरी









