আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शुभ संकेत लेकर आई है सुबह, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: March 19, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. सूर्योदय कृत्तिका नक्षत्र में हुआ, जो सुबह 11.23 तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 19 मार्च शुक्रवार

फाल्गुन शुक्ल षष्ठी रोहिणी-व्रत

मेष : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ होगा. नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है. जोखिम के कार्य टालें. विवाद न करें. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.

वृष : यात्रा सफल रहेगी. आपसी मनमुटाव बढ़ेगा. किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी. आर्थिक समस्या बनी रहेगी. व्यसनाधीनता से बचें. रोजगार मध्यम रहेगा. विवाद से क्लेश होगा. शारीरिक कष्ट संभव है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.

http://भारत ने इंग्लैंड को 8 रन से हराया, सीरीज में की 2-2 की बराबरी

मिथुन : तनाव रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. जल्दबाजी न करें. नई योजना बनेगी. नए अनुबंध होंगे. किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं. सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे. जोखिम लोभ लालच से बचें. व्यवसाय आदि की बात बनेगी.

कर्क : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. यात्रा सफल रहेगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा. पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा. संतान के कामों से खुशी होगी. व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी.

सिंह : फालतू खर्च होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाणी पर नियंत्रण रखें. चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. नवीन मुलाकातों से लाभ होगा. आमदनी बढ़ेगी. रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं. उदर संबंधी विकार हो सकते हैं.

कन्या : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है. भागदौड़ रहेगी. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. राजकीय सहयोग मिलेगा. कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे. काम में मन लगेगा. स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा. रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें.

तुला : चोट विवाद आदि से हानि संभव है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी. रचनात्मक काम करेंगे. कर्मचारियों पर निगाह रखें. परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा.

http://गौठानों में हो रहा उच्च गुणवत्तायुक्त केंचुआ खाद का उत्पादन

वृश्चिक : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. रोजगार मिलेगा. संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा. सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी. व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे. पुरानी बीमारी उभर सकती है. चोट व रोग से बाधा संभव है. बेचैनी रहेगी.

धनु : पुराना रोग उभर सकता है. भागदौड़ रहेगी. अप्रिय समाचार मिल सकता है. धैर्य रखें. अस्वस्थता बनी रहेगी. खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा. रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी. स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है.

मकर : विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. प्रमाद न करें. नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी. लाभदायी समाचार आएँगे. समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. साहस पराक्रम बढ़ेगा. विश्वासप्रद माहौल रहेगा.

कुंभ : प्रयास सफल रहेंगे. प्रशंसा प्राप्त होगी. धन प्राप्ति सुगम होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यवसाय अच्छा चलेगा. कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा. लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें. विवाद सुलझेंगे.

मीन : पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी. विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा.

http://गौठानों में हो रहा उच्च गुणवत्तायुक्त केंचुआ खाद का उत्पादन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now