नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी-20 में 8 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 46, जेसन रॉय ने 40 और जॉनी बेयरस्टो ने 25 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, राहुल चाहर और हार्दिक पंड्या ने दो-दो जबकि भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए. भारतीय ओपनर रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और कप्तान विराट कोहली फेल रहे.
http://अग्रवाल धर्मशाला में बालविदुषी प्रियंका का कल से श्रीमद्भागवत कथा
रोहित 12, राहुल 14, विराट 1 रन बनाकर आउट हुए. तीन विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय पारी को संभाला. उन्होंने 31 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली. उन्हें सैम करन ने डेविड मलान के हाथों कैच कराया. हालांकि, कैच काफी विवादित रहा. बाद ऋषभ पंत 23 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पंड्या कुछ खास नहीं कर सके और 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने आखिरी ओवर्स में ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 18 गेंदों पर 37 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर 4 रन बनाकर आउट हुए. शार्दूल ठाकुर 4 गेंदों पर 10 रन और भुवनेश्वर कुमार शून्य पर नाबाद रहे. इंग्लैंड की ओर से आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 33 रन देकर चार विकेट लिए.
http://गौठानों में हो रहा उच्च गुणवत्तायुक्त केंचुआ खाद का उत्पादन











