नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टीम इंडिया को तीसरे टी-20 में 8 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 5 टी-20 की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 156 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 158 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. बटलर ने 52 बॉल पर 83 रन की नाबाद पारी खेली. बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो 40 रन बनाकर नाबाद रहे. टीम इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान ऑयन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही.
http://अराजक सरकार से डरने की ज़रूरत नहीं : रेणुका सिंह
टीम ने 24 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर लोकेश राहुल खाता नहीं खोल सके, जबकि रोहित शर्मा 15 रन ही बना सके. पिछले मैच के हीरो ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 9 बॉल खेलकर 4 रन ही बना सके. बाद कप्तान कोहली ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला. पर 12वें ओवर की पहली बॉल पर पंत एक रन लेने के चक्कर में रनआउट हो गए. भारतीय टीम ने आखिरी 8 ओवर में 85 रन बनाए. कोहली (77*) और हार्दिक पंड्या (17) के बीच ही छठे विकेट के लिए 33 बॉल पर सबसे बड़ी 70 रन की पार्टरनशिप हुई और 156 रन ही बना सकी. इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 3 और क्रिस जॉर्डन ने 2 विकेट लिए.
http://मुख्यमंत्री ने की कोरोना से बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील











