नई दिल्ली. बाटला हाउस एनकाउंटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी आरिज खान को फांसी की सजा सुनाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने सुनाई सजा. अदालत ने इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस मानते हुए अपना निर्णय दिया. इससे पहले अदालत ने आरिज की सजा पर फैसला शाम 4 बजे तक सुरक्षित रख लिया था. पुलिस ने अदालत से निरीक्षक मोहन चंद शर्मा की हत्या के मामले में आरिज खान को मौत की सजा देने का अनुरोध किया था. बीती सुनवाई में अदालत ने उसे दोषी करार दिया था.
http://आपसी विवाद में कुल्हाड़ी से पत्नी को घायल कर पति ने लगाई फांसी
आरिज खान को दिल्ली पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था. अदालत ने आरिज खान को आर्म्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307 के तहत दोषी करार दिया है.2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर केस के बाद से ही आरिज फरार था और 2018 में नेपाल से गिरफ्तार किया गया. आतंकी आरिज खान को बाटला हाउस एनकाउंटर में जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की हत्या के लिए दोषी पाया गया है. वहीं पुलिसकर्मी बलवंत सिंह-राजवीर को जान से मारने की कोशिश भी आरिज ने की थी.
http://भारतीय जनसंघ व भाजपा के वरिष्ठ संस्थापक कार्यकर्ता ईश्वर लाल नहीं रहे









