नई दिल्ली. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई CB500X एडवेंचर बाइक भारत में लान्च की है. इसकी गुरुग्राम में एक्स-शोरूम कीमत 6,87,386 रुपए है. इसमें 471 cc, 8-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, पैरलल ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8,500 rpm पर 47 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 43.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ एक 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो असिस्ट और एक स्लिपर क्लच ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये बाइक दो कलर ऑप्शन- ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक में पेश की गई है. नई CB500X मोटरसाइकिल में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं. इसमें सेमी-फेयरिंग डिजाइन, बड़ी विंडस्क्रीन, फुल-एलईडी लाइटिंग, निगेटिव एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सिंगल पीस सीट और एलॉय व्हील दिए गए हैं.
http://पवन सिंह का हिन्दी होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग में’ रिलीज, मचा रहा धमाल
इसके साथ ही इस बाइक में डुअल-चैनल ABS, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और होंडा इग्निशन सिक्योरिटी सिस्टम जैसे फीचर्स भी शामिल हैं. नई Honda CB50X का भारतीय बाजार में Kawasaki Versys 650, Suzuki V-Strom 650 XT और Benelli TRK 502 जैसी बाइक्स से मुकाबला होगा. भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिल काफी लोकप्रिय हो रही हैं. हाल ही के कुछ वर्षों में Royal Enfield Himalayan, Hero XPulse 200 और KTM 250 एडवेंचर के साथ-साथ KTM 390 एडवेंचर ने इस सेगमेंट में एंट्री की है. इन बाइक्स ने बड़े पैमाने पर राइडिंग के दीवानों को को अपनी ओर आकर्षित किया है. होंडा ने अपने प्रीमियम उत्पाद CB500X के साथ इस मैदान में दस्तक दी है.
http://अब कोसरंगी पहुंचे हाथी, मवेशी को मारा, ग्रामीणों में दहशत










