আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

TVS Apache RTR 160 4V भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: March 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपनी 2021 TVS Apache RTR 160 4V को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक शामिल हैं. ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,270 रुपए है. जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,10,320 रुपए है. इसके 2021 मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं. इसके डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम है. वहीं, इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है. इसके पावर परफॉर्मेंस को बढ़ाया गया है, जिसके बाद अब यह मोटरसाइकिल इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक बन गई है. इसके 2021 मॉडल में 1.5 bhp की पावर और 0.6 Nm का टॉर्क बढ़ाया गया है. इसमें BS6 कम्प्लायंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है.

http://हथिनी की चिंघाड़ से थर्राए ग्रामीण, नवजात की सुरक्षा और भोजन-पानी के लिए घूम रही

इसके पावर आउटपुट को बढ़ाने के बाद अब इसका इंजन 9,250 आरपीएम पर 17.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है. नए अपडेटेड मॉडल में अब नई डुअल-टोन सीट के साथ कार्बन फाइबर पैटर्न मिलेगा. कंपनी ने अपनी नई Apache RTR 160 4V को तीन कलर ऑप्शन्स रेसिंग रेड, नाइट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू में उतारा है. इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है. इसके ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें, तो TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है. वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है.

http://नागपुर के बाद अकोला में भी लगा लॉकडाउन, पुणे में नाइट कर्फ्यू

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now