नई दिल्ली. एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. एक युवक ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर जीजा की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी लगते ही उसकी बहन ने भी मौत को गले लगा लिया. दरअसल, घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर के तिलवारा थाना अंतर्गत की है, यहां गुरुवार सुबह एक युवक कटा हुआ सिर बोरी में भरकर थाने पहुंच गया. आरोपी युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने बृजेश नाम के युवक की हत्या कर दी है और उसका धड़ रामनगरा इलाके के एक खेत में पड़ा हुआ है.
पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक को हिरासत में लिया और मौका ए वारदात पर पहुंच गई, जहां बृजेश का धड़ पड़ा हुआ था. बृजेश का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था उसके गर्दन के साथ-साथ हाथ भी कुल्हाड़ी से काट दिए गए थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी धीरज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार धीरज और बृजेश आपस में दोस्त थे और शराब का कारोबार करते थे लेकिन कुछ महीनों पहले बृजेश बर्मन ने धीरज की बहन पूजा के साथ भाग कर शादी कर ली. बताया जा रहा है कि इसी वजह से धीरज बृजेश से बदला लेने की फिराक में घूम रहा था.
http://जिस घर में होता है शिव-परिवार का चित्र, वहां बनी रहती है पारिवारिक एकता, प्रेम और सामंजस्य
पुलिस के मुताबिक शादी के करीब 3 महीने के बाद पूजा और बृजेश घर लौटे थे. इस दौरान मौका पाकर धीरज ने अपने जीजा को ही मौत के घाट उतार दिया, लेकिन यह वारदात यहीं खत्म नहीं हुई घटना की जानकारी लगते ही मृतक की पत्नी पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है की पूजा की मौत भी संदिग्ध है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.
आमिर खान-एली अवराम का गाना ‘हरफनमौला’ रिलीज, सिजलिंग केमिस्ट्री उड़ा देगी होश https://t.co/kHWwlT1Dqv
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 11, 2021









