আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार ऐसे करें शिवजी का पूजन, जानें कैसा होगा आज का दिन शुभ

Published on: March 11, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है. धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग आज बन रहा है. साथ ही इस दिन सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा. आज चंद्रमा और बुध मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. महाशिवरात्रि के दिन कोई जातक अपनी राशिनुसार शिवजी की आराधना करता है, तो कुंडली में मौजूद ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाते हैं. आज के दिन को सार्थक करने के लिए अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें शिवजी का पूजन..

मेष : मेष राशि के जातक लाल चंदन व लाल रंग के पुष्प भगवान भोलेनाथ को अर्पित करें. साथ ही ॐ नागेश्वराय नम: मंत्र का जप 51 या 108 बार करें. आपके मन की मुराद जल्द पूरी होगी. धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है. नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं.

वृषभ : वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा चमेली के फूलों से करें साथ ही शिवजी के रुद्राष्टक का पाठ करें. बिजनेस के लिए दिन अच्छा है. प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं.

http://महाशिवरात्रि पर 101 साल बाद बन रहा विशेष संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

मिथुन : मिथुन राशि के जातक भगवान शिव को धतूरा, भांग अर्पित करें तथा 108 बार शिव पंचाक्षरी मंत्र- ॐ नम: शिवाय का जप करें. पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है. सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं.

कर्क : कर्क राशि के जातक शिवलिंग का अभिषेक भांग मिश्रित गाय के दूध से करे तथा रूद्रष्टाध्यायी का पाठ करें. पुराने निवेश का फायदा आज मिल सकता है. बिजनेस के लिए अच्छा दिन है.

सिंह : सिंह राशि के जातक भगवान शिव की पूजा कनेर के लाल रंग के पुष्प से करें, तथा शिवालय में बैठकर श्री शिव चालीसा का पाठ करें. रोजगार मिल सकता है. बिजनेस में फायदेमंद सौदा हो सकता है.

कन्या : कन्या राशि के जातक भगवान शिवजी की पूजा बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि सामग्री शिवलिंग पर अर्पित कर करें तथा शिव पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप करें. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है.

तुला : तुला राशि के जातक मिश्री युक्त दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. शिव के सहस्रनामों का जप पाठ करें. संतान की सफलता से मन खुश होगा. रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है.

http://477 नग हीरे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक शिवजी का पूजन गुलाब के फूलों एवं बिल्वपत्र की जड़ से करें. रूद्राष्टकम स्तुति का पाठ करें. पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा. दोस्तों की मदद से बिगड़ा काम बन जाएगा.

धनु : धनु राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन प्रात:काल में भगवान शिव की पूजा पीले रंग के फूलों से करें. प्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाकर श्री शिवाष्टक का पाठ करें. इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

मकर : मकर राशि के जातक धतूरा, भांग, अष्टगंध आदि से भगवान शिव का पूजन करें. 108 बार ‘ ॐ पार्वतीनाथाय नम: ‘ का जाप करें. इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं.

कुंभ : कुंभ राशि के जातक शिवलिंग का अभिषेक गन्ने के रस से करें. शिवाष्टक का पाठ भी करें. किस्मत का साथ मिलेगा. पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है.

मीन : मीन राशि के जातकों को पंचामृत, दही, दूध एवं पीले रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करने चाहिएं. पूजन के बाद शिव पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय का जप चंदन की माला से 108 बार करें. बड़ा सौदा हाथ आ सकता है. पिता से धन लाभ हो सकता है.

http://केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी महंगाई भत्ते की तीनों बकाया किश्तें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now