আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पूरी एकाग्रता से करने होंगे कार्य, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: March 8, 2021
---Advertisement---

आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज सूर्योदय से पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग आज बन रहा है, इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा. जानें कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 8 मार्च सोमवार

फाल्गुन कृष्ण दशमी 3:44 तक

मेष : बिजनेस ठीक चलेगा. रुका हुआ पैसा मिल सकता है. भाइयों से विवाद हो सकता है. दूसरों के मामले में दखल न दें तो बेहतर रहेगा. सुहागिन महिला को हरी चूड़ियां दें.

वृष : परिस्थितियां फेवर में होती जाएंगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है. आज का काम कल पर न टालें तो अच्छा रहेगा. जूते, भोजन, वस्त्र आदि का दान करें.

http://युवाओं की अनदेखी कर रही कांग्रेस सरकार : मिलिंद चंद्राकर

मिथुन : कम मेहनत में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर खर्च हो सकता है. छोटी-मोटी रुकावटों से परेशान रहेंगे. किसी भी तरह की लापरवाही न करें. पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें.

कर्क : फायदेमंद सौदा, अतिरिक्त आय हो सकती है. पैसों से जुड़े कुछ मामले परेशान कर सकते हैं. समस्या आती जाएंगी. सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं है. जरूरतमंदों को भोजन करवाएं.

सिंह : इनकम और फायदे की स्थिति बनेगी. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. कुछ जरूरी काम अधूरे छूट सकते हैं. पैसे कमाने के चक्कर में गलत रास्ते पर न जाएं. हनुमानजी के मंदिर में बैठकर रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें.

कन्या : पार्टटाइम काम मिल सकता है. पुराने विवाद आज खत्म हो सकते हैं. वाहन से सावधान रहें. जल्दबाजी में कोई काम न करें. सेहत को लेकर सावधान रहें. भगवान श्रीगणेश की पूजा करके ही घर से निकलें.

तुला : बिजनेस तथा कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. कोई बड़ा खर्च करने से पहले सोच-विचार कर लें, किसी के बहकावे में न आएं. जल्दबाजी न करें. सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं.

http://अब तक 1188 लोगों को लगाया जा चुका कोरोनारोधी टीका

वृश्चिक : रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं. बिजनेस में अचानक तेजी आ सकती है. बड़बोलापन परेशानी का कारण बन सकता है. लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है. शिवलिंग का अभिषेक दही से करें.

धनु : पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. प्रमोशन के योग बन रहे हैं. लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. संतान से मन दुखी रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें.

मकर : संबंध और मधुर होंगे. रोजमर्रा के कामों से फायदा और सफलता दोनों मिलेंगे. संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा. किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न रखें. एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है. मंदिर में केसरिया झंडा चढ़ाएं.

कुंभ : नौकरी के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. जायदाद संबंधी समस्या का समाधान होगा. अपने मन की बात शेयर करने से बचें. कामकाज की अधिकता परेशान कर सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें. किसी पुराने मंदिर की साफ-सफाई कर पूजा करें.

मीन : माता के सहयोग से कोई बड़ा काम मिल सकता है. आपकी मेहनत से अधिकारी इंप्रेस हो जाएंगे. गैरजरूरी कामों में पैसा खर्च हो सकता है. लव लाइफ के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. देवी सरस्वती को पीले मीठे चावल का भोग लगाएं.

http://स्व. नंदकुमार पटेल के नाम से किया जाएगा बिरगांव कॉलेज का नामकरण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now