नई दिल्ली. प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले ब्रिगेड मैदान में मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हो गए. बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने मिथुन चक्रवर्ती का मंच पर स्वागत किया. इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय और दूसरे नेता मंच पर मौजूद रहे. मंच पर आने से पहले मिथुन चक्रवर्ती का पार्टी के विभिन्न नेताओं ने स्वागत किया. मंच से मिथुन चक्रवर्ती ने पार्टी का झंडा लहराया और पार्टी का पटका भी धारण किया. भाजपा के दामन थामने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने हजारों की संख्या में पहुंची जनता को संबोंधित किया.
http://TVS Apache RTR 200 4V सिंगल-चैनल ABS भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
उन्होने कहा कि मैं दिल से बंगाली हूं. मेरा मानना है कि जो बंगाल में रह रहा है, वो बंगाली है. जो हमारा हक छीनने की कोशिश करेगा, हम खड़े हो जाएंगे. मुझ पर भरोसा रखना, मैंने किसी का साथ नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि मेरा नाम मिथुन चक्रवर्ती है. मैं जो कहता हूं, वो करता हूं. उन्होंने कहा कि जब वो 18 साल के थे, तब से उनकी कामना थी कि वो गरीबों के लिए कुछ करें और आज वो सपना पूरा हो रहा है.
स्वागतम मिथुन दा !!!
प्रसिद्ध अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी विधिवत रूप से भाजपा में शामिल#ModirSatheBrigade pic.twitter.com/hAqUOTuqh6
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) March 7, 2021









