नई दिल्ली. मुशफिकुर रहीम (60*) और सौम्या सरकार (39) की शानदार पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने तीन गेंदें शेष रहते ही 154 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. बता दें कि टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की यह पहली जीत है. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
http://22 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
मैच में शानदार पारी के लिए मुशफिकुर रहीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, भारत की तरफ से दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने संयुक्त रूप से एक-एक विकेट लिए. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 149 रनों का टारगेट रखा. भारत के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 27 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 22, लोकेश राहुल ने 15 और कप्तान रोहित शर्मा ने नौ रनों का योगदान दिया. क्रुणाल पंडया ने नाबाद 15 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 14 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से शफीउल इस्लाम और अनीमुल इस्लाम ने दो-दो, जबकि अफीफ हुसैन ने एक विकेट चटकाए.
http://डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत ‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार’ राज्यगीत घोषित











