रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 8 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास निःशुल्क मिलेगा. उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं. गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ल्ड सीरीज में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैण्ड, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज कुल छः देशों की लीजेंड्स टीम भाग ले रही है. इस वर्ल्ड सीरीज में 17 मार्च को पहला और 19 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल तथा 21 मार्च को फाइनल मैच होगा.
http://भारत ने इंग्लैंड को पारी और 25 रन से हराया, सीरीज पर 3-1 कब्जा
अतिथि व्याख्याता के दो पदों के लिए 12 मार्च तक आवेदन
रायगढ़. किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अध्यापन कार्य हेतु अंग्रेजी एवं मेटलर्जी इंजीनियरिंग विषय में एक-एक रिक्त पदों के विरूद्ध स्वीकृत मापदण्डों एवं दरों पर अतिथि व्याख्याताओं के रूप में अध्यापन कार्य करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 12 मार्च 2021 तक अपना आवेदन किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक, रायगढ़ में जमा कर सकते हैं. अध्यापन कार्य हेतु मानदेय प्रति कालखण्ड 300 रुपए की दर से अधिकतम 21 हजार रुपए देय होगा. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता छग तकनीकी शिक्षा (शिक्षण संवर्ग पालीटेक्निक)(राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम के अनुसार होगी. अतिथि व्याख्याता स्थापना के अंतर्गत नहीं माने जाएंगे. वहीं अतिथि व्याख्याता की हैसियत से कार्य करने के लिए यह अध्ययन व्यवस्था जुलाई 2021 तक के लिए है. अन्य नियम व शर्तो की जानकारी संस्था के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है.
http://पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 57 उम्मीदवारों की सूची







