আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

TMC के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल

Published on: March 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार को झटका लगा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी ने भाजपा का दामन थाम लिया है. दिनेश त्रिवेदी बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा जनता के परिवार जैसी है. यहां पार्टी की सेवा के लिए बल्कि जनता की सेवा के लिए काम होता है. यही नहीं टीएमसी पर बिना नाम लिए दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि वहां एक परिवार की सेवा होती है. मेरे लिए देश सर्वोपरि रहा है और वह हमेशा रहेगा. यदि देश सर्वोपरि न होता तो आज जिस तरह से भाजपा आगे बढ़ रही है, वैसा नहीं हो पाता.

http://Redmi Note 10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

वहीं, नड्‌डा ने कहा कि जब मैं त्रिवेदी की बात करता था, तो मैं हमेशा कहता था कि वे एक अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन गलत पार्टी में हैं. इसे वे खुद भी महसूस करते थे. अब सही व्यक्ति सही पार्टी में है, जहां हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका उपयोग देश की सेवा में कर सकेंगे. बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने नाराज चल रहे टीएमसी के कई दिग्‍गज नेताओं ने बीजेपी में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है. खबर है कि अब भाजपा, पश्चिम बंगाल के कई बड़े चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एवं बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली से लेकर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती तक के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है.

http://अपनी विदाई में रोते-रोते बेहोश होकर गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now