আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Redmi Note 10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Published on: March 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाओमी ने अपनी Redmi Note 10 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं. रेडमी Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है. यह फोन एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.

रेडमी Note 10 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए है. वहीं Redmi Note 10 Pro Max के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपए है. रेडमी Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को डार्क नाइट, ग्लेशियल ब्लू और विंटेज ब्रोंज कलर में खरीदा जा सकेगा.

http://अपनी विदाई में रोते-रोते बेहोश होकर गिरी दुल्हन, हार्ट अटैक से मौत

Redmi Note 10 की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा. फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है. फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU है. इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर है.

वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, IR, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा. फोन में सेल्फ क्लिनिंग स्पीकर है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

http://शहनाज गिल-बादशाह का गाना ‘FLY’ रिलीज, दिल जीत रहा है अंदाज

Redmi Note 10 Pro की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है. इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है. इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है.  कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जो कि सैमसंग ISOCELL GW3 सेंसर है.

दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में  5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

http://Road Safety World Series : सहवाग की तूफानी फिफ्टी, इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हराया

Redmi Note 10 Pro Max की स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 Pro Max में भी एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 दिया गया है. इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसके सा HDR-10 का भी सपोर्ट है. इसके अलावा इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है और डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 618 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है. कैमरे की बात करें तो इसमें भी चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का सैमसंग HM2 सेंसर है.

दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ नाइट मोड 2.0, VLOG मोड, मैजिक क्लोन मोड, लॉन्ग एक्सपोजर, वीडियो प्रो मोड और डुअल वीडियो मोड मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, (IR), USB टाइप सी और 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में  5020mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now