रायपुर. राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उनमें एडीजी से लेकर आईजी, एआईजी, एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं.
http://टी-20 में भारत के खिलाफ बांग्लादेश की पहली जीत, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त



http://डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित गीत ‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार’ राज्यगीत घोषित
राज्योत्सव में कृषि विभाग के स्टॉल को प्रथम पुरस्कार
रायपुर. राज्योत्सव स्थल साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों और सार्वजिनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मूल्यांकन कर आज शाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की गई. मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत और अलंकरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्योत्सव के तीसरे दिन अलंकरण समारोह के दौरान दोनों श्रेणियों में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों को पुरस्कृत किया. राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में कृषि विभाग का स्टॉल पहले स्थान पर रहा. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के स्टॉलों को संयुक्त रूप से दूसरा तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल को तीसरा स्थान मिला.







