नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मौजूदा वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 6 करोड़ पीएफ खाताधारकों को उनके प्रोविडेंट फंड (PF) के लिए ब्याज तय कर दिया है. ईपीएफओ के ट्रस्टी बोर्ड की श्रीनगर की बैठक में इस वित्त वर्ष के लिए 8.5 फीसदी की ब्याज दर तय की गई है. गौरतलब है कि पीएफ पर ब्याज दर पहले से ही सात साल के निचले स्तर पर है. पिछले वित्त वर्ष में ब्याज दर 8.5 फीसदी तय की गई थी. श्रम व रोजगार मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि ट्रस्टीज बोर्ड ने 2021 के लिए ब्याज दरें वहीं रखी हैं क्योंकि EPFO ने कर्ज और शेयरों से आय प्राप्त की है, जिसके चलते वो अपने सब्सक्राइबर्स को ऊंचे रिटर्न दे पा रहा है.
http://रूही का नया गाना ‘नदियों पार’ रिलीज, जाह्नवी के डांस मूव्स ने जीता दिल
गौरतलब है कि कोरोना काल में बड़ी मात्रा में लोगों नेपीएफ से एडवांस रकम ली है या निकासी की है. इसके अलावा बड़ी संख्या में नौकरियां जाने से पीएफ में योगदान भी कम हुआ है. इसकी वजह से ईपीएफओ के लिए पहले जैसा ब्याज देना मुश्किल हो सकता है.31 दिसंबर, 2020 तक ईपीएफओ ने कोरोना संकट में शुरू की गई एडवांस स्कीम के तहत 56.79 लाख दावों में 14,310.21 करोड़ रुपए की रकम वापस की है. इस तरह अप्रैल से दिसंबर तक फाइनल सेटलमेंट, मौतों, बीमा, एडवांस सहित कुल मिलाकर पीएफ से 73,288 करोड़ रुपए की रकम निकाली गई है. इसी तरह निजी कंपनियों के ट्रस्ट से चलने वाले पीएफ से भी करीब 3,983 करोड़ रुपए निकाले गए हैं.
http://Bajaj Platina 100 ES भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










