नई दिल्ली. नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा का नया गाना ‘और प्यार करना है’ रिलीज हो गया है. गाने में दोनों की जोड़ी जबरदस्त लग रही है. गाने में नेहा और गुरु की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है. गाना का पिक्चराइजेशन देखने के बाद दोनों लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे. नेहा और गुरु ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं लेकिन यह पहली बार है कि दोनों किसी वीडियो में साथ नजर आ रहे हैं. गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
http://2021 Kawasaki Ninja 300 BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
फैंस को नेहा और गुरु की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. इस गाने को भूषण कुमार की टी-सीरीज ने रिलीज किया है. यह गाना नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा ने गाया है. लिरिक्स सईद कादरी ने लिखे हैं. इस गाने को सचेत परमपरा ने डायरेक्ट किया है. नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा के इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे दोनों की प्यारी लव स्टोरी में अचानक दिक्कतें आ जाती हैं और दोनों अलग हो जाते हैं. देखिए गाना-
http://चाणक्य नीति : जिन लोगों में होता है ये एक गुण, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी










