আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Published on: March 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वे काफी लंबे समय से कोरोना की चपेट में थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. उन्होंने कहा कि खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं, उन्हें मध्य प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार के प्रति संवेदना.

http://रूपकुमारी ने प्रदेश सरकार के बज़ट को बताया एक आत्ममुग्ध सरकार के झूठ का पुलिंदा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गए, हमारे सब प्रयास विफल हुए, नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया, मैं व्यथित हूं, नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. उन्होने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया, नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी, कल हम सब उन्हें विदाई देंगे, मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं. बता दें कि बुरहानपुर में जन्मे नंद कुमार चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर की थी.

http://बाइकों की जबरदस्त टक्कर, क्रिकेट खिलाड़ी समेत 2 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now