आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया एवं तृतीया तिथि है. सूर्योदय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग और उसके बाद हस्त नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 1 मार्च सोमवार
फाल्गुन कृष्ण द्वितीया-तृतीया
मेष : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए. व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे.
वृष : शत्रु परास्त होंगे. भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी. पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा.
http://वीडियो बनाकर ले रहा था सेल्फ़ी, हाथी ने दौड़ाया और मार डाला
मिथुन : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे. व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी. मांगलिक कार्य की योजना बनेगी. कर्ज लेने से बचना चाहिए.
कर्क : पुराना रोग उभर सकता है. चोट विवाद आदि से हानि संभव है. आय में कमी रहेगी, धैर्य रखें. स्वास्थ्य की समस्या हल होगी. ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें.
सिंह : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. प्रसन्नता रहेगी. समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं. अनावश्यक क्रोध न करें. धन संबंधी काम पूरे होंगे.
कन्या : कार्य का विस्तार होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. वस्तुएं संभालकर रखें. काम के प्रति दृढ़ता रखें, तभी अनुकूल सफलता मिल सकेगी. पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा. वाणी संयम आवश्यक है.
तुला : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ होगा. उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा. प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा.
वृश्चिक : कुसंगति से बचें. लेन-देन में सावधानी रखें. शारीरिक कष्ट संभव है. व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा. विवाद न करें. सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा. संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
धनु : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. नेत्र पीड़ा संभव है. विवाद न करें. आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी’ स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी.
मकर : शुभ समाचार मिलेंगे, मान बढ़ेगा. विवाद न करें. आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. व्यय में कमी करना चाहिए. व्यापार अच्छा चलेगा. जीवनसाथी से मतभेद.
कुंभ : प्रयास सफल रहेंगे. मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे. धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी. अजनबियों पर विश्वास न करें.
मीन : विरोध होगा. व्यर्थ भागदौड़ होगी. लाभ के अवसर टलेंगे. विवाद न करें. कार्य निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है. स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें. रुका धन मिलेगा.
http://ICC Test Rankings : रोहित ने हासिल की टेस्ट की बेस्ट रैंकिंग, अश्विन ने भी लगाई छलांग











