नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. विनय कुमार भारत की ओर से एक टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं. टीम इंडिया की जर्सी में वह आखिरी बार नवंबर 2013 में मैदान पर उतरे थे. आर विनय कुमार ने 31 वनडे मैचों में 37.44 की औसत से 38 विकेट लिए. वहीं, 9 टी-20 में उन्होंने 24.70 की औसत से 10 विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले इकलौते टेस्ट मैच में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया था. कर्नाटक के 37 साल के इस खिलाड़ी को भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला.
http://राजिम में माघी पुन्नी मेला कल से, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ
विनय कुमार ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने बयान में कहा कि आज ‘दवंगेरे एक्सप्रेस’ 25 साल दौड़ने और क्रिकेटिया जिंदगी के इतने सारे स्टेशन पास करने के बाद उस स्टेशन पर आ गई है जिसे ‘संन्यास’ कहते हैं. इतनी सारी भावनाओं के साथ मैं, विनय कुमार आर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं. उन्होंने ट्विटर पर अपने बयान में कहा कि यह फैसला करना आसान नहीं था, हालांकि हर खिलाड़ी की जिंदगी में ऐसा समय आता है जब उसे संन्यास लेना पड़ता है.
http://सूरज पंचोली-इसाबेल कैफ की फिल्म ‘टाइम टू डांस’ का ट्रेलर रिलीज
Thankyou all for your love and support throughout my career. Today I hang up my boots. 🙏🙏❤️ #ProudIndian pic.twitter.com/ht0THqWTdP
— Vinay Kumar R (@Vinay_Kumar_R) February 26, 2021











