আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीकृष्ण को अर्पित करें तुलसी-दल, जानिए आज का भविष्यफल

Published on: February 26, 2021
---Advertisement---

आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. अश्लेषा नक्षत्र दोपहर 12.10 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. अश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. दोपहर को राशि बदलकर चन्द्रमा कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 26 फरवरी शुक्रवार
माघ शुक्ल चतुर्दशी दोपहर 3:50 तक

मेष : मानसिक शांति के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर आएंगे. धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी. पूजा-पाठ में मन लगेगा.

वृष : वाहन में लापरवाही, वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.

http://भारत ने 2 दिन में ही जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में 2-1 की बढ़त

मिथुन : कार्यप्रणाली में सुधार होगा. बिगड़े काम बन सकते हैं. व्यस्तता के कारण आराम का समय नहीं मिलेगा. थकान रहेगी.

कर्क : यात्रा मनोनुकूल रहेगी. प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जोखिम के कार्य टालें.

सिंह : खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. शत्रु सक्रिय रहेंगे. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें.

कन्या : आत्मविश्वास बढ़ेगा. कारोबार अच्‍छा चलेगा. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी.

तुला : बड़े लाभ की संभावना है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे.

http://गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में होंगे विकसित : भूपेश

वृश्चिक : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. थकान रह सकती है. अप्रत्याशित खर्च आएंगे. दूसरों से अपेक्षा न करें. बेवजह चिड़चिड़ापन रहेगा.

धनु : भावना में बहकर निर्णय न लें. कार्यभार रहेगा. लाभ होगा. स्वास्थ्यगत लापरवाही न करें. उत्तेजना व कुसंगति से हानि होगी.

मकर : विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा. प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा.

कुंभ : बड़ा लाभ हो सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. रुके काम बनेंगे. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा.

मीन : प्रसन्नता का वातावरण होगा. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.

http://OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए गाइडलाइंस जारी, शिकायत पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now