আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महंगाई का झटका : इस महीने तीसरी बार बढ़े LPG सिलेंडर के दाम

Published on: February 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरूवार को आम जनता को एक और झटका दिया है. तेल कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. इस महीने में तीसरी बार सिलेंडर महंगा हुआ है. तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं. हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर पहले के मुकाबले 25 रुपए महंगा हो गया है. दिल्ली में इसके लिए अब ग्राहकों को 794 रुपए चुकाने होंगे. पहले यह ग्राहकों को 769 रुपए की कीमत पर मिल रहा था.

http://रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानिए कितना पड़ेगा जेब पर असर

कोलकाता में इसका दाम 795 रुपए से बढ़कर 820 रुपए, मुंबई में 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए और चेन्नई में यह 785 रुपए से बढ़कर 810 रुपए हो गया है. इससे पहले तेल कंपनियों ने चार फरवरी को सिलिंडर का दाम 25 रुपए बढ़ाया था और 14 फरवरी को इसमें 50 रुपए का इजाफा किया था. इसके बाद आज यह फिर से 25 रुपए महंगा हुआ है. यानी एक ही माह में यह 100 रुपए बढ़ा है. बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं. https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.

http://Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now